महाद्वीप एक-दूसरे से अलग हुए हैं, इसका कारण है-
- Aज्वालामुखी विस्फोट
- Bविवर्तनिक गतिविधियां
- Cचट्टानों का वलन और भ्रंशन
- Dउपर्युक्त सभी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) विवर्तनिक गतिविधियां
व्याख्या
प्लेट विवर्तनिक गतिविधि को महाद्वीपों के अलग होने का सबसे उपयुक्त कारण माना जाता है। पृथ्वी का ऊपरी भाग (संपूर्ण भूपर्पटी और ऊपरी मेंटल) विभिन्न प्लेटों से बना है। विवर्तनिक प्रक्रियाओं के कारण ये प्लेटें विभिन्न प्रकार से गतिशील होती हैं। इस प्रकार ये प्लेटें अपनी गति के साथ अपने ऊपर स्थित महाद्वीपों और महासागरीय क्षेत्रों को भी खिसका देती हैं।