भूगोल PYQ 355 / 587 · भूगर्भिक इतिहास एवं चट्टानें

वह सिद्धांत, जो कहता है कि “पृथ्वी की भूपर्पटी के टुकड़े मेंटल में गति के कारण निरंतर, धीमी गति में रहते हैं”, कहलाता है

  1. Aमहाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत
  2. Bपैंजिया सिद्धांत
  3. Cप्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत
  4. Dप्लेट सीमा सिद्धांत

69th B.P.S.C. (Pre) 2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत

व्याख्या

यह सिद्धांत कि पृथ्वी की भूपर्पटी के टुकड़े (प्लेटें) मेंटल में गति के कारण धीरे-धीरे चलते रहते हैं, प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत है। इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की भूपर्पटी अनेक छोटी-बड़ी प्लेटों में विभाजित है। ये विवर्तनिक प्लेटें दुर्बलमंडल पर स्वतंत्र रूप से विभिन्न दिशाओं में गति करती हैं। इन प्लेटों की गतियों के कारण उत्पन्न विभिन्न स्थलरूपों का अध्ययन प्लेट विवर्तनिकी के अंतर्गत किया जाता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ