भूगोल PYQ 352 / 587 · ब्रह्मांड, सौरमंडल एवं पृथ्वी

काहिरा का समय ग्रीनविच से 2 घंटे आगे है। अतः यह स्थित है-

  1. A30° प. देशांतर पर
  2. B30° पू. देशांतर पर
  3. C28° पू. देशांतर पर
  4. D28° प. देशांतर पर

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) 30° पू. देशांतर पर

व्याख्या

काहिरा (मिस्र) 30° 3′ उ., 31° 14′ पू. पर स्थित है। चूंकि काहिरा का समय ग्रीनविच (0° देशांतर) से दो घंटे आगे है, इसलिए यह 30° पूर्वी देशांतर के पास स्थित है। पृथ्वी 24 घंटे में 360° घूमती है; अतः पृथ्वी को 1° देशांतर घूमने में 4 मिनट लगते हैं। इसलिए 30° देशांतर पर समय अंतर = 30 × 4 = 120 मिनट, अर्थात दो घंटे। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ