सूर्य द्वारा हमारी आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में लिया गया समय है –
- A2.5 करोड़ वर्ष
- B10 करोड़ वर्ष
- C25 करोड़ वर्ष
- D50 करोड़ वर्ष
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 25 करोड़ वर्ष
व्याख्या
आकाशगंगा के केंद्र से लगभग 7.94 किलोपारसेक या 25.896 (लगभग 26) हजार प्रकाश वर्ष की औसत दूरी और लगभग 720 हजार किमी. प्रति घंटे की औसत गति के कारण सूर्य को एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 22.5 से 25 करोड़ वर्ष लगते हैं। परिक्रमा की इस अवधि को ब्रह्मांड वर्ष कहा जाता है। अतः निकटतम विकल्प के रूप में विकल्प (c) अभीष्ट उत्तर होगा।