भूगोल PYQ 277 / 587 · उद्योग

विभाजन के कारण भारत का कौन-सा उद्योग सबसे अधिक प्रभावित हुआ?

  1. Aसूती और चीनी उद्योग
  2. Bइंजीनियरिंग और सीमेंट उद्योग
  3. Cजूट और सूती उद्योग
  4. Dकागज और लोहा उद्योग

39th B.P.S.C. (Pre) 1994

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) जूट और सूती उद्योग

व्याख्या

1947 में भारत के विभाजन से जूट उद्योग को भारी हानि हुई, क्योंकि अधिकांश जूट उत्पादक क्षेत्र पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) में चले गए। परिणामस्वरूप जूट उद्योग के सामने कच्चे माल का संकट उत्पन्न हो गया। दूसरी ओर अधिकांश सूती वस्त्र मिलें मुंबई और अहमदाबाद (भारत) में थीं, जबकि कपास उत्पादक क्षेत्र का लगभग 40% भाग पश्चिमी पाकिस्तान (वर्तमान पाकिस्तान) में चला गया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ