राष्ट्रीय आंदोलन में निम्नलिखित में से किसे नरमपंथी के रूप में नहीं जाना जाता था?
- Aबाल गंगाधर तिलक
- Bदादाभाई नौरोजी
- Cएम.जी. रानाडे
- Dगोपाल कृष्ण गोखले
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) बाल गंगाधर तिलक
व्याख्या
उग्रवाद के चार प्रमुख स्तंभों (लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल और अरविंद घोष) में बाल गंगाधर तिलक इस विचारधारा के अग्रदूत थे। उन्होंने कांग्रेस की आवेदन और प्रार्थना की नीति की आलोचना की। तिलक ने कांग्रेस के बारे में कहा था, 'यदि हम साल में एक बार मेंढक की तरह टर्राएंगे, तो हमें कुछ नहीं मिलेगा।' दादाभाई नौरोजी और गोपाल कृष्ण गोखले कांग्रेस के नरमपंथी नेता थे, जबकि एम.जी. रानाडे समाज सुधारक थे।