भूगोल PYQ 252 / 587 · खनिज संसाधन

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी नदी घाटी कोयला भंडार में समृद्ध है?

  1. Aमहानदी नदी घाटी
  2. Bदामोदर नदी घाटी
  3. Cसोन नदी घाटी
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

68th B.P.S.C. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक

व्याख्या

भारत के लगभग 99.5 प्रतिशत कोयला भंडार गोंडवाना कोयला तंत्र से संबंधित हैं। प्रमुख गोंडवाना कोयला क्षेत्रों में दामोदर घाटी कोयला क्षेत्र, सोन घाटी कोयला क्षेत्र, महानदी घाटी कोयला क्षेत्र, गोदावरी घाटी कोयला क्षेत्र, वर्धा कोयला क्षेत्र और राजमहल कोयला क्षेत्र शामिल हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ