भारतीय कोयला उद्योग के समक्ष निम्नलिखित समस्याओं पर विचार कीजिए — I. कोयले की निम्न गुणवत्ता और कोयला परिवहन में अड़चनें। II. वाशरियों की निम्न क्षमता उपयोगिता। III. कोकिंग कोयले के आयात पर बढ़ती निर्भरता। IV. प्रशासित मूल्य। उपर्युक्त में से कौन-से सही हैं?
- AII, III और IV
- BI, II, III और IV
- CI, III और IV
- DI, II और III
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) I, II, III और IV
व्याख्या
वर्तमान में भारतीय कोयला उद्योग अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है, जैसे निम्न श्रेणी का कोयला, कोयला धुलाई संयंत्रों की घटी हुई क्षमता उपयोगिता, कोकिंग कोयले का बढ़ता आयात, कोयला परिवहन में बाधाएं और उच्च परिचालन लागत।