भूगोल PYQ 220 / 587 · फसलें एवं पशुपालन

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. वर्षा ऋतु में बोई जाने वाली फसलों को रबी फसलें कहते हैं 2. धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली और कपास रबी फसलें हैं 3. शीत ऋतु में उगाई जाने वाली फसलों को खरीफ फसलें कहते हैं। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. A1, 2 और 3
  2. Bकेवल 1 और 2
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

B.P.S.C. B.A.O. March, 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या

वर्षा ऋतु में बोई जाने वाली फसलों को खरीफ फसलें और शीत ऋतु में बोई जाने वाली फसलों को रबी फसलें कहते हैं। धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली और कपास खरीफ फसलें हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ