भूगोल PYQ 214 / 587 · फसलें एवं पशुपालन

निम्नलिखित में से कौन-सा कॉफी उत्पादक क्षेत्र कर्नाटक में नहीं है?

  1. Aचिकमगलूर
  2. Bकुर्ग
  3. Cबाबा बुदनगिरि
  4. Dपालनी
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) पालनी

व्याख्या

भारतीय कॉफी बोर्ड के अनुसार कर्नाटक के चिकमगलूर, कोडागु (कुर्ग) और हासन जिले; केरल के वायनाड, त्रावणकोर और नेल्लियमपथी क्षेत्र; तथा तमिलनाडु के पालनी पहाड़ियां, नीलगिरि, शेवरॉय (सेलम) और अन्नामलाई (कोयंबटूर) क्षेत्र कॉफी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। बाबा बुदनगिरि कर्नाटक में स्थित है, जहां भारत में सबसे पहले कॉफी लाई गई थी।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ