भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित में से किस अधिवेशन में मौलिक अधिकारों से संबंधित प्रस्ताव पहली बार पारित किए गए?
- Aसूरत अधिवेशन - 1907
- Bगया अधिवेशन - 1922
- Cकराची अधिवेशन - 1931
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) कराची अधिवेशन - 1931
व्याख्या
गांधी-इरविन समझौते (दिल्ली समझौते) को मंजूरी देने के लिए 29-31 मार्च, 1931 को सरदार वल्लभभाई पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेस का कराची अधिवेशन हुआ। इस अधिवेशन में कांग्रेस ने पहली बार मौलिक अधिकारों और राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रम से संबंधित प्रस्ताव पारित किए। इसी अधिवेशन में कुछ लोगों के विरोध करने पर गांधी जी ने कहा था, 'गांधी मर सकता है, परंतु गांधीवाद नहीं।'