भूगोल PYQ 197 / 587 · फसलें एवं पशुपालन

भारत का सबसे अधिक गेहूं उत्पादक राज्य है-

  1. Aहरियाणा
  2. Bपंजाब
  3. Cबिहार
  4. Dउत्तर प्रदेश

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) उत्तर प्रदेश

व्याख्या

भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। 2024–25 में उत्तर प्रदेश ने 35.65 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन किया, जो भारत में सर्वाधिक है। उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा और तीसरा स्थान क्रमशः मध्य प्रदेश (24.51 मिलियन टन) और पंजाब (17.99 मिलियन टन) का है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार भारत के अग्रणी गेहूं उत्पादक राज्य हैं– उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ