भूगोल PYQ 170 / 587 · प्राकृतिक वनस्पति

फरवरी 2018 में जारी भारत वन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है?

  1. A23.00%
  2. B23.40%
  3. C24.00%
  4. D24.40%
  5. Eउपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

64th B.P.S.C. (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

व्याख्या

12 फरवरी, 2018 को 15वीं भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2017 जारी की गई। ISFR-2017 के अनुसार देश में कुल वन आवरण 708,273 वर्ग किलोमीटर था, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.54 प्रतिशत था। हालांकि वन आवरण और वृक्ष आवरण मिलाकर 802,088 वर्ग किलोमीटर था, जो भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 24.40 प्रतिशत था। हालांकि बिहार लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (d) माना है, जो प्रश्न के अनुसार गलत है। भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार देश में कुल वन आवरण 715342.61 वर्ग किमी. है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.76 प्रतिशत है। देश में कुल वन और वृक्ष आवरण 827356.95 वर्ग किमी. है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ