भूगोल PYQ 155 / 587 · मृदा, अपरदन एवं संरक्षण

किस राज्य में सबसे अधिक लैटेराइट मिट्टी है?

  1. Aउत्तर प्रदेश
  2. Bबिहार
  3. Cमेघालय
  4. Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं

B.P.S.C. School Teacher/Headmaster 09.12.2023

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) मेघालय

व्याख्या

लैटेराइट मिट्टी उच्च तापमान और भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में विकसित होती है। यह वर्षा के कारण होने वाले तीव्र निक्षालन के परिणामस्वरूप बनती है। यह मिट्टी मुख्य रूप से प्रायद्वीपीय पठार के ऊंचे भागों में विकसित होती है। यह मुख्यतः केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के पहाड़ी क्षेत्रों, मध्य प्रदेश के पठारी क्षेत्र, मेघालय, ओडिशा और असम में पाई जाती है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ