निम्नलिखित में से कौन-सी मिट्टी नदियों द्वारा निक्षेपित होती है?
- Aलाल मिट्टी
- Bकाली मिट्टी
- Cजलोढ़ मिट्टी
- Dलैटेराइट मिट्टी
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) जलोढ़ मिट्टी
व्याख्या
जलोढ़ मिट्टी नदियों द्वारा निक्षेपित गाद से बनती है। जलोढ़ मिट्टियों को दो उप-प्रकारों में बांटा जाता है– (1) नवीन जलोढ़ या खादर: खादर नदी के बाढ़ के मैदान में बनता है, जहां हर वर्ष बाढ़ के दौरान मिट्टी की एक नई परत जमा हो जाती है। (2) पुरातन जलोढ़ या बांगर: यह मिट्टी बाढ़ की पहुंच से दूर कुछ ऊंचाई पर पाई जाती है।