1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन चुना गया?
- Aअबुल कलाम आजाद
- Bसुभाष चंद्र बोस
- Cपट्टाभि सीतारमैया
- Dजे.बी. कृपलानी
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) सुभाष चंद्र बोस
व्याख्या
कांग्रेस के हरिपुरा (गुजरात) अधिवेशन (फरवरी, 1938) में सुभाष चंद्र बोस निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उल्लेखनीय है कि 1939 ई. में त्रिपुरी अधिवेशन में भी सुभाष ने सीतारमैया को हराकर अध्यक्ष का चुनाव जीता। परंतु अप्रैल, 1939 में उन्होंने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और उनके स्थान पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया।