भूगोल PYQ 128 / 587 · जलवायु एवं प्राकृतिक आपदाएं

अमृतसर और शिमला लगभग एक ही अक्षांश पर हैं, परंतु उनकी जलवायु में अंतर का कारण है-

  1. Aउनकी ऊंचाइयों में अंतर
  2. Bसमुद्र से उनकी दूरी
  3. Cशिमला में हिमपात
  4. Dअमृतसर में प्रदूषण

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) उनकी ऊंचाइयों में अंतर

व्याख्या

अमृतसर (31º29'–32º03’ उ.) और शिमला (30º45'–31º44' उ.) लगभग एक ही अक्षांश पर स्थित हैं, परंतु उनकी जलवायु में अंतर उनकी ऊंचाई में अंतर के कारण है। अमृतसर की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 230 मीटर है, जबकि शिमला की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 2,200 मीटर है। क्षोभमंडल में ऊंचाई बढ़ने के साथ तापमान घटता जाता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ