दिवि द्वीप किस नदी की वितरिकाओं के बीच स्थित है?
- Aमहानंदा
- Bवंशधारा
- Cगोदावरी
- Dकृष्णा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) कृष्णा
व्याख्या
दिवि द्वीप (दिविसीमा द्वीप) आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित एक डेल्टाई क्षेत्र है, जहां कृष्णा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है। यह द्वीप कृष्णा नदी की वितरिकाओं के बीच स्थित है। यहां अक्सर चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, जिससे जान-माल की भारी हानि होती है।