भूगोल PYQ 100 / 587 · अपवाह तंत्र, नदी तट के नगर, जलप्रपात एवं झीलें

निम्नलिखित तुलना के आधार पर हिमालयी नदियों की प्रायद्वीपीय नदियों से तुलना कीजिए - 1. अधिकांश हिमालयी नदियां बारहमासी हैं, जबकि अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियां वर्षा पर निर्भर हैं। 2. हिमालयी नदियों की प्रवणता प्रायद्वीपीय नदियों की तुलना में अधिक तीव्र है। 3. प्रायद्वीपीय नदियां अपने मार्ग में हिमालयी नदियों की तुलना में अधिक अपरदन करती हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 1 और 3
  4. D1, 2 और 3

67th B.P.S.C. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2

व्याख्या

अधिकांश हिमालयी नदियां बारहमासी हैं, क्योंकि उन्हें हिमनदों से जल मिलता है, जबकि अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियां वर्षा पर निर्भर हैं। हिमालयी नदियों की प्रवणता अधिक तीव्र है। प्रायद्वीपीय नदियां हिमालयी नदियों की तुलना में अधिक अपरदन नहीं करती हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ