कावेरी नदी बहती है –
- Aगुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में
- Bकर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में
- Cकर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश में
- Dमध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु में
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में
व्याख्या
कावेरी नदी कर्नाटक के कोडागु जिले में ब्रह्मगिरि पहाड़ियों से निकलती है। इसकी लंबाई लगभग 800 किमी. और अपवाह क्षेत्र 81,155 वर्ग किमी. है। यह पूमपुहार के पास बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इसका अपवाह बेसिन केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में फैला है। पहाड़ियों से उतरने के बाद यह दक्कन के पठार पर बहती है और श्रीरंगपट्टन, शिवसमुद्रम और श्रीरंगम द्वीपों का निर्माण करती है।