भूगोल PYQ 80 / 587 · अपवाह तंत्र, नदी तट के नगर, जलप्रपात एवं झीलें

निम्नलिखित में से कौन-सा अलकनंदा और भागीरथी का संगम स्थल है?

  1. Aकर्णप्रयाग
  2. Bविष्णुप्रयाग
  3. Cरुद्रप्रयाग
  4. Dदेवप्रयाग

71st B.P.S.C. (Pre) 2025

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) देवप्रयाग

व्याख्या

अलकनंदा नदी के मार्ग पर पांच प्रमुख संगम स्थल हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से पंच प्रयाग कहा जाता है। ये हैं विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग। देवप्रयाग वह स्थान है, जहां भागीरथी और अलकनंदा नदियां मिलती हैं। यहां वे मिलकर आगे ‘गंगा’ के रूप में बहती हैं।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ