भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा जिला सबसे बड़ा है?
- Aलेह
- Bकच्छ
- Cजैसलमेर
- Dबाड़मेर
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) कच्छ
व्याख्या
संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिए गए जिलों का कुल क्षेत्रफल इस प्रकार है:
| जिला (राज्य/केंद्रशासित प्रदेश) | क्षेत्रफल (वर्ग किमी. में) |
|---|---|
| लेह (लद्दाख) | 45,100 |
| कच्छ (गुजरात) | 45,674 |
| जैसलमेर (राजस्थान) | 38,401 |
| बाड़मेर (राजस्थान) | 28,387 |
अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।