आधुनिक इतिहास PYQ 200 / 636 · भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

'मेरा विश्वास है कि कांग्रेस अपने पतन की ओर लड़खड़ा रही है, और भारत में रहते हुए मेरी एक बड़ी महत्वाकांक्षा इसकी शांतिपूर्ण मृत्यु में सहायता करना है।' यह किसने लिखा?

  1. Aलॉर्ड लिटन
  2. Bलॉर्ड डफरिन
  3. Cलॉर्ड कर्जन
  4. Dलॉर्ड मिंटो
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) लॉर्ड कर्जन

व्याख्या

ब्रिटिश शासक मानते थे कि नरमपंथियों के नेतृत्व में कांग्रेस काफी कमजोर है और जनता में उसकी गहरी जड़ें नहीं हैं, इसलिए उसे समाप्त किया जा सकता है। लॉर्ड कर्जन इस नीति का मुख्य प्रवक्ता था। 18 नवंबर, 1900 को भारत के राज्य सचिव को लिखे पत्र में कर्जन ने कहा: 'मेरा विश्वास है कि कांग्रेस ... शांतिपूर्ण मृत्यु में सहायता करना है।' 1903 ई. में उसने मद्रास के गवर्नर को लिखा: 'जब से मैं भारत आया हूं, मेरी नीति हर तरह से कांग्रेस को नपुंसक बनाने की रही है।' 1904 ई. में कर्जन ने कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ