भूगोल PYQ 32 / 587 · भौतिक विभाजन

भारतीय समुद्र विज्ञानियों ने बंबई से लगभग 455 किमी. पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर की तली पर 1505 मीटर ऊंचे एक पर्वत की खोज की, उस पर्वत को कहते हैं-

  1. Aकैलाश II
  2. Bरमन सागर पर्वत
  3. Cकन्या सागर पर्वत
  4. Dबंबई पर्वत

40th B.P.S.C. (Pre) 1995

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) रमन सागर पर्वत

व्याख्या

भारतीय समुद्र विज्ञानियों ने तीन समुद्री पर्वतों की खोज की– एक मध्य हिंद महासागर बेसिन में, दूसरा पूर्वी अरब सागर में और तीसरा बंबई से लगभग 455 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में। अरब सागर में खोजे गए समुद्री पर्वत का नाम महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन के नाम पर रमन सागर पर्वत (रमन सीमाउंट) रखा गया। अन्य दो समुद्री पर्वतों के नाम पणिक्कर और वाडिया के नाम पर रखे गए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 587 भूगोल PYQ