भारतीय मानक समय (IST) किस देशांतर से लिया जाता है?
- A78.5° पूर्व
- B82.5° पूर्व
- C87.5° पूर्व
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) 82.5° पूर्व
व्याख्या
भारतीय मानक समय ग्रीनविच माध्य समय से 5½ घंटे (5 घंटे 30 मिनट) आगे है। भारत में 82.5° पूर्वी देशांतर को मानक याम्योत्तर माना गया है। इस याम्योत्तर का स्थानीय समय पूरे देश का मानक समय माना जाता है। प्रधान याम्योत्तर 0° है और इसे ग्रीनविच याम्योत्तर कहा जाता है।