राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
- Aसंघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष
- Bभारत का राष्ट्रपति
- Cराज्य का राज्यपाल
- Dमुख्यमंत्री
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) राज्य का राज्यपाल
व्याख्या
राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्य का राज्यपाल करता है। परंतु अध्यक्ष को हटाने की शक्ति राष्ट्रपति के पास है। राष्ट्रपति अध्यक्ष को उन्हीं आधारों पर हटा सकता है, जिन पर संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को हटाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भारत के संविधान के भाग XIV (अनुच्छेद 315 से 323) में राज्य लोक सेवा आयोग से संबंधित प्रावधान हैं, जिनमें उसकी स्वतंत्रता, शक्तियां, गठन, सदस्यों की नियुक्ति, पद से हटाना आदि शामिल हैं।