भारतीय राजव्यवस्था PYQ 351 / 375 · विविध

संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. संयुक्त राष्ट्र शांति सेनाएं केवल आत्मरक्षा के लिए बल प्रयोग कर सकती हैं।
2. किसी शांति अभियान को केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प द्वारा ही वापस लिया जा सकता है।
3. संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के बजट में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  1. Aकेवल 1 और 2
  2. Bकेवल 2 और 3
  3. Cकेवल 3
  4. D1, 2 और 3
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3

व्याख्या

कथन 1 असत्य है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक आत्मरक्षा के साथ-साथ उन्हें दिए गए ‘अधिदेश की रक्षा’ के लिए भी बल प्रयोग कर सकते हैं। शेष कथन 2 और 3 सत्य हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पारित संकल्प से ही शुरू किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान इस संकल्प के अंतर्गत दिए गए अधिदेश के आधार पर तैनात किया जाता है। साथ ही शांति अभियान की अवधि सुरक्षा परिषद के संकल्प द्वारा बढ़ाई या समाप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के बजट में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। वर्ष 2024-25 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सबसे अधिक, लगभग 26.95 प्रतिशत योगदान दिया।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ