भारतीय राजव्यवस्था PYQ 346 / 375 · विविध

संविधान की दसवीं अनुसूची के विषयों के अतिरिक्त अन्य मामलों में राज्य विधानसभा के सदस्यों की निरर्हता का निर्णय कौन करता है?

  1. Aराज्यपाल
  2. Bविधानसभा अध्यक्ष
  3. Cराज्य निर्वाचन आयोग
  4. Dउच्च न्यायालय

70th B.P.S.C. Pre-2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) राज्यपाल

व्याख्या

संविधान के अनुच्छेद 192 के अनुसार राज्य विधानमंडल के किसी सदस्य की निरर्हता के प्रश्न (दसवीं अनुसूची से संबंधित मामलों को छोड़कर) का निर्णय राज्यपाल करता है। परंतु इस मामले में राज्यपाल निर्वाचन आयोग की राय के अनुसार कार्य करता है। किंतु यदि निरर्हता का प्रश्न दसवीं अनुसूची के अंतर्गत (दल-बदल के आधार पर) उठता है, तो विधानसभा के मामले में अध्यक्ष और विधान परिषद के मामले में सभापति निर्णय देता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ