भारत में चलित न्यायालय (मोबाइल कोर्ट) किसकी परिकल्पना है –
- Aन्यायमूर्ति भगवती
- Bश्री राजीव गांधी
- Cडॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
- Dश्रीमती प्रतिभा पाटिल
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
व्याख्या
भारत में चलित न्यायालयों की अवधारणा सबसे पहले डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने प्रस्तुत की। इसलिए चलित न्यायालयों को उनकी परिकल्पना माना जाता है। 4 अगस्त, 2007 को देश के पहले चलित न्यायालय का उद्घाटन हरियाणा के वर्तमान नूंह जिले (तब मेवात जिला) के पुन्हाना में हुआ। इसका उद्घाटन तत्कालीन भारत के मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन ने किया। इसका उद्देश्य न्याय व्यवस्था का लाभ दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों तक पहुंचाना है।