भारतीय राजव्यवस्था PYQ 337 / 375 · कुछ वर्गों के लिए विशेष उपबंध

इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ मामले में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय किस मुद्दे से संबंधित है?

  1. Aसरकारी नौकरियों में OBC आरक्षण के मुद्दे से
  2. Bमूल ढांचे के सिद्धांत से
  3. CSC के लिए पदोन्नति में आरक्षण को स्वीकृति
  4. DST के लिए आरक्षण का विस्तार
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam), 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) सरकारी नौकरियों में OBC आरक्षण के मुद्दे से

व्याख्या

इंदिरा साहनी बनाम भारत संघ (1992) में सर्वोच्च न्यायालय की 9 न्यायाधीशों की संविधान पीठ का निर्णय सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) के आरक्षण से संबंधित है। इस ऐतिहासिक निर्णय में सर्वोच्च न्यायालय ने मंडल आयोग के प्रतिवेदन के आधार पर OBC को 27% आरक्षण देने के सरकार के निर्णय को बरकरार रखा; परंतु यह भी माना कि OBC के “क्रीमी लेयर” या आर्थिक रूप से उन्नत वर्ग को इसके दायरे से बाहर रखा जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय ने यह भी निर्धारित किया कि अनुच्छेद 15(4) और 16(4) के अंतर्गत दिया गया कुल आरक्षण 50% की सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ