भारतीय राजव्यवस्था PYQ 324 / 375 · पंचायती राज और सामुदायिक विकास

भारत की किस राजनीतिक संस्था में महिलाओं के लिए स्थान आरक्षित हैं?

  1. Aपंचायती राज
  2. Bराज्य विधानसभा
  3. Cराज्य सभा
  4. Dलोक सभा
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) पंचायती राज

व्याख्या

भारत में संविधान के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तरों पर एक-तिहाई स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कई राज्यों में स्थानीय निकायों में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। वर्तमान में 106वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2023 के द्वारा लोक सभा, राज्य विधानसभाओं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में भी एक-तिहाई स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह आरक्षण 2023 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आधार पर किए गए परिसीमन के बाद लागू होना है। संविधान में उल्लेख है कि यह आरक्षण 15 वर्षों के लिए होगा।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ