निम्नलिखित में से किसका गठन पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत किया गया?
- Aखाप पंचायत
- Bजाति पंचायत
- Cग्राम पंचायत
- Dजन पंचायत
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) ग्राम पंचायत
व्याख्या
पंचायती राज लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की एक व्यवस्था है। पंचायतों से संबंधित प्रावधान संविधान के भाग IX में अनुच्छेद 243 से 243-O तक हैं। 1957 में बलवंत राय मेहता समिति ने लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की योजना प्रस्तुत की और त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सिफारिश की। इस व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत, प्रखंड स्तर पर पंचायत समिति और जिला स्तर पर जिला परिषद होती है। इन सिफारिशों को स्वीकार करते हुए पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर, 1959 को नागौर में पंचायती राज व्यवस्था का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि 73वें संविधान संशोधन (1992) ने पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया। अतः सही विकल्प (c) है।