भारतीय राजव्यवस्था PYQ 293 / 375 · पंचायती राज और सामुदायिक विकास

पंचायत चुनाव कराने का निर्णय कौन लेता है?

  1. Aकेंद्र सरकार
  2. Bराज्य सरकार
  3. Cजिला न्यायाधीश
  4. Dनिर्वाचन आयोग
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

65th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (d) निर्वाचन आयोग

व्याख्या

पंचायतों (स्थानीय स्वशासन) को संविधान की सातवीं अनुसूची में राज्य सूची की प्रविष्टि 5 का विषय माना गया है। इस प्रकार पंचायत राज्य का विषय है। अनुच्छेद 243-G के अनुसार किसी राज्य का विधानमंडल विधि द्वारा पंचायतों के गठन के लिए प्रावधान कर सकता है; और अनुच्छेद 243-K(4) के अंतर्गत किसी राज्य का विधानमंडल विधि द्वारा पंचायतों के निर्वाचनों से संबंधित सभी विषयों के संबंध में प्रावधान कर सकता है। परंतु पंचायत चुनाव कराने का निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग लेता है। अतः विकल्प (d) सही है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ