भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी:
- Aए.ओ. ह्यूम ने
- Bमहात्मा गांधी ने
- Cसच्चिदानंद सिन्हा ने
- Dइनमें से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) ए.ओ. ह्यूम ने
व्याख्या
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 ई. में एक सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी ए.ओ. ह्यूम ने की। इसका पहला अधिवेशन 28-30 दिसंबर, 1885 को बंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ। इसमें कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया: 38 बंबई प्रांत से, 21 मद्रास से, 3 बंगाल से, 7 उत्तर-पश्चिमी प्रांत और अवध (आज का उत्तर प्रदेश) से और 3 पंजाब से। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी (डब्ल्यू.सी. बनर्जी) ने की और इसके पहले महासचिव स्वयं ए.ओ. ह्यूम थे।