भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना से संबंधित है?
- Aअनुच्छेद 324
- Bअनुच्छेद 148
- Cअनुच्छेद 342
- Dअनुच्छेद 325
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) अनुच्छेद 324
व्याख्या
भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के अंतर्गत संसद और राज्य विधानमंडलों के निर्वाचनों तथा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदों के निर्वाचनों के लिए निर्वाचक नामावलियां तैयार करने और निर्वाचन संचालित करने के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के लिए निर्वाचन आयोग का प्रावधान है।