भारतीय राजव्यवस्था PYQ 267 / 375 · योजना आयोग / नीति आयोग

आर्थिक नीति-निर्माण के लिए भारत सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग में NITI का पूरा रूप क्या है?

  1. ANational Internal Trade Information
  2. BNational Institution for Transforming India
  3. CNational Integrated Treaty Institute
  4. DNational Intellectual Training Institute
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

64th B.P.S.C. (Pre) 2018

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (b) National Institution for Transforming India

व्याख्या

योजना आयोग एक गैर-संवैधानिक, परामर्शी और सलाहकारी निकाय था। इसका संविधान में उल्लेख नहीं था। इसका गठन 15 मार्च, 1950 को केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक संकल्प द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री इसके पदेन अध्यक्ष थे। इसका मुख्य कार्य राष्ट्रीय पंचवर्षीय योजनाएं बनाना और देश के संसाधनों के सबसे प्रभावी और संतुलित उपयोग के लिए संसाधनों का आवंटन तय करना था। 1 जनवरी, 2015 से इसके स्थान पर नीति आयोग आ गया। वर्तमान में नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपाध्यक्ष सुमन बेरी हैं। प्रधानमंत्री नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं। NITI का पूरा रूप “National Institution for Transforming India” (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ