निम्नलिखित में से कौन 15वें वित्त आयोग का सदस्य नहीं है?
- Aअशोक कुमार लाहिड़ी
- Bसुदीप्तो मुंडले
- Cरमेश चंद
- Dअजय नारायण झा
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) सुदीप्तो मुंडले
व्याख्या
15वां वित्त आयोग 27 नवंबर, 2017 को एन.के. सिंह की अध्यक्षता में गठित किया गया। इसके चार सदस्य थे—अजय नारायण झा, डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी, डॉ. अनूप सिंह और प्रोफेसर रमेश चंद। आयोग के गठन के आरंभिक चरण में शक्तिकांत दास भी सदस्य थे, परंतु बाद में उनके स्थान पर अजय नारायण झा को सदस्य नियुक्त किया गया। दिसंबर, 2023 में डॉ. अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वां वित्त आयोग गठित किया गया। वर्तमान में 16वें वित्त आयोग के अन्य चार सदस्य इस प्रकार हैं—
1. एनी जॉर्ज मैथ्यू (पूर्णकालिक सदस्य)
2. मनोज पांडा (पूर्णकालिक सदस्य)
3. डॉ. सौम्यकांति घोष (सदस्य)
4. टी. रबी शंकर (सदस्य)
पहले डॉ. निरंजन राजाध्यक्ष को पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया था, परंतु अप्रैल, 2024 में उनके स्थान पर मनोज पांडा आए। इसके अतिरिक्त पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त अजय नारायण झा ने अप्रैल, 2025 में व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।