आधुनिक इतिहास PYQ 182 / 636 · भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया?

  1. A52
  2. B62
  3. C72
  4. D82

53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 72

व्याख्या

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 ई. में एक सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी ए.ओ. ह्यूम ने की। इसका पहला अधिवेशन 28-30 दिसंबर, 1885 को बंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ। इसमें कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया: 38 बंबई प्रांत से, 21 मद्रास से, 3 बंगाल से, 7 उत्तर-पश्चिमी प्रांत और अवध (आज का उत्तर प्रदेश) से और 3 पंजाब से। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अधिवेशन की अध्यक्षता व्योमेश चंद्र बनर्जी (डब्ल्यू.सी. बनर्जी) ने की और इसके पहले महासचिव स्वयं ए.ओ. ह्यूम थे।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ