केंद्र-राज्य संबंधों में परिवर्तनों की सिफारिश करने के लिए अधिकृत सरकारिया आयोग ने निम्नलिखित में से किस वर्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया?
- A1983
- B1984
- C1985
- D1987
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (d) 1987
व्याख्या
केंद्र–राज्य संबंधों की समीक्षा के लिए गठित सरकारिया आयोग ने 27 अक्टूबर, 1987 को आधिकारिक रूप से अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि 1983 में केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर.एस. सरकारिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आयोग गठित किया था। आयोग ने केंद्र–राज्य संबंधों में सुधार के लिए 247 सिफारिशें प्रस्तुत कीं।