भारतीय राजव्यवस्था PYQ 240 / 375 · उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालय

उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्यागपत्र संबोधित करता है–

  1. Aराष्ट्रपति को
  2. Bभारत के मुख्य न्यायाधीश को
  3. Cअपने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को
  4. Dराज्य के राज्यपाल को

48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) राष्ट्रपति को

व्याख्या

पद की शपथ लेने के बाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु तक पद धारण करता है। उससे पहले वह राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित पत्र द्वारा पद त्याग सकता है (अनुच्छेद 217(1)(क))। साथ ही साबित कदाचार या असमर्थता के आधार पर उसे संसद के प्रत्येक सदन द्वारा अपनी कुल सदस्य संख्या के बहुमत से और उपस्थित तथा मत देने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई बहुमत से अलग-अलग पारित समावेदन पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ