राज्य मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी है?
- Aविधानसभा
- Bमुख्यमंत्री
- Cराज्यपाल
- Dउपर्युक्त में से एक से अधिक
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (a) विधानसभा
व्याख्या
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(2) के अंतर्गत किसी राज्य की मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से राज्य की विधानसभा के प्रति उत्तरदायी है। इसी प्रकार केंद्रीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है।