किसी राज्य में विधान परिषद का सृजन या उत्सादन किया जा सकता है—
- Aउस राज्य की विधानसभा द्वारा
- Bसंसद द्वारा
- Cराज्यपाल की सिफारिश पर संसद द्वारा
- Dराज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) संसद द्वारा
व्याख्या
अनुच्छेद 169(1) के अनुसार किसी राज्य में विधान परिषद का सृजन या उत्सादन करने की शक्ति संसद के पास है। संसद ऐसा तब कर सकती है, जब राज्य की विधानसभा (i) विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के बहुमत से और (ii) उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई बहुमत से संकल्प पारित करे।