आधुनिक इतिहास PYQ 178 / 636 · कांग्रेस से पूर्व स्थापित राजनीतिक संगठन

1876 में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना किसने की?

  1. Aसुरेंद्रनाथ बनर्जी
  2. Bचित्तरंजन दास
  3. Cडब्ल्यू.सी. बनर्जी
  4. Dअरविंद घोष
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

67th B.P.S.C. (Pre) 2022

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) सुरेंद्रनाथ बनर्जी

व्याख्या

26 जुलाई, 1876 को सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस की सहायता से कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की। यह तत्कालीन संगठनों में सबसे महत्वपूर्ण था और कांग्रेस से पहले इसे अखिल भारतीय संगठन माना जाता था। इस संगठन ने सिविल सेवा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की और इल्बर्ट बिल जैसे विवादों पर आंदोलन चलाए। इंडियन एसोसिएशन (भारत सभा) में जमींदारों की तुलना में मध्यम वर्ग को प्राथमिकता दी गई।

यह प्रश्न हल करेंसभी 636 आधुनिक इतिहास PYQ