निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
- Aधन संबंधी मामलों में राज्य सभा शक्तिहीन है
- Bधन विधेयक राज्य सभा में पेश किया जाता है
- Cलोक सभा द्वारा पारित होने के बाद राज्य सभा को धन विधेयक 14 दिनों के भीतर पारित करना होता है
- Dराज्य सभा धन विधेयक को पारित कर सकती है या कुछ सिफारिशों के साथ लोक सभा को लौटा सकती है
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) धन विधेयक राज्य सभा में पेश किया जाता है
व्याख्या
अनुच्छेद 109(1) के अनुसार धन विधेयक राज्य सभा में पेश नहीं किया जाएगा। साथ ही अनुच्छेद 109(2) में कहा गया है कि राज्य सभा धन विधेयक को अपनी सिफारिशों के साथ 14 दिनों के भीतर लोक सभा को लौटा देगी। लोक सभा राज्य सभा की सिफारिशें मानने के लिए बाध्य नहीं है।