भारतीय राजव्यवस्था PYQ 175 / 375 · संसद — लोक सभा

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) संसद के सामने रखना आवश्यक है?

  1. Aअनुच्छेद 113
  2. Bअनुच्छेद 114
  3. Cअनुच्छेद 112
  4. Dअनुच्छेद 111

70th B.P.S.C. Re-Exam (Pre) 2024

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) अनुच्छेद 112

व्याख्या

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 112 वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) से संबंधित है। अनुच्छेद 112(1) के अंतर्गत राष्ट्रपति प्रत्येक वित्तीय वर्ष के संबंध में संसद के दोनों सदनों के सामने भारत सरकार की उस वर्ष की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण रखवाएगा, जिसे “वार्षिक वित्तीय विवरण” (बजट) कहा जाता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ