प्रत्येक राज्य में लोक सभा के स्थानों का निर्धारण परिसीमन आयोग करता है। यह परिसीमन किस वर्ष तक रोक दिया गया है?
- A2024
- B2025
- C2026
- D2027
- Eउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (c) 2026
व्याख्या
84वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2001 द्वारा अनुच्छेद 81(3) के परंतुक में संशोधन किया गया और वर्ष 2000 के स्थान पर लोक सभा में स्थानों का राज्यवार आवंटन वर्ष 2026 तक स्थिर कर दिया गया। तब तक लोक सभा में स्थान तय करने का आधार 1971 की जनगणना रहेगी।