भारतीय राजव्यवस्था PYQ 142 / 375 · महान्यायवादी और नियंत्रक-महालेखापरीक्षक

भारत सरकार को विधिक मामलों पर कौन सलाह देता है?

  1. Aमहान्यायवादी
  2. Bसर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
  3. Cअध्यक्ष, विधि आयोग
  4. Dइनमें से कोई नहीं

49th B.P.S.C. (Pre) 2000

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (a) महान्यायवादी

व्याख्या

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 के अंतर्गत राष्ट्रपति भारत सरकार को विधिक मामलों पर सलाह देने के लिए महान्यायवादी की नियुक्ति करता है। सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के योग्य व्यक्ति को महान्यायवादी नियुक्त किया जा सकता है। वह भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है और राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ