भारतीय राजव्यवस्था PYQ 139 / 375 · मंत्रिपरिषद

निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने मंत्रिपरिषद का आकार लोक सभा के कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत तक सीमित किया?

  1. A95वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2009
  2. B93वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2005
  3. C91वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
  4. D90वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2002
  5. Eउपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam), 2020

उत्तर और व्याख्या देखें

सही उत्तर: (c) 91वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2003

व्याख्या

91वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 द्वारा संविधान के अनुच्छेद 75 में खंड (1क) जोड़ा गया, जिसमें प्रावधान है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोक सभा की कुल सदस्य संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

यह प्रश्न हल करेंसभी 375 भारतीय राजव्यवस्था PYQ