भारत का प्रधानमंत्री किसका प्रमुख होता है?
- Aराज्य सरकार
- Bकेंद्र सरकार
- Cराज्य और केंद्र दोनों सरकारें
- Dउपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) केंद्र सरकार
व्याख्या
भारत के संविधान के अनुच्छेद 74(1) के अनुसार राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी, जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होगा, और राष्ट्रपति अपने कृत्यों का प्रयोग करते समय ऐसी सलाह के अनुसार कार्य करेगा। इस प्रकार प्रधानमंत्री केंद्र सरकार का वास्तविक प्रमुख है। वास्तव में प्रधानमंत्री उस दल या गठबंधन का नेता होता है, जिसे लोक सभा में बहुमत प्राप्त है।