भारत के राष्ट्रपति को किसका अधिकार नहीं है –
- Aक्षमा देना
- Bसर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाना
- Cआपातकाल की घोषणा करना
- Dअध्यादेश जारी करना
उत्तर और व्याख्या देखें
सही उत्तर: (b) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाना
व्याख्या
भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (4) के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश को उसके पद से तब तक नहीं हटाया जाएगा, जब तक साबित कदाचार या असमर्थता के आधार पर संसद का प्रत्येक सदन अपनी कुल सदस्य संख्या के बहुमत तथा उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई बहुमत से समर्थित समावेदन उसी सत्र में राष्ट्रपति के सामने ऐसे हटाने के लिए प्रस्तुत न करे और राष्ट्रपति आदेश न दे। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।